फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   by election

तीन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

Wed, 02 Oct 2019 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
by election
बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच की गई। कमियां मिलने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने तीन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या सात रह गई है। दूसरी ओर प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए दो और वीडियो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत दस प्रत्याशियों ने जैदपुर विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफसिर प्रतिपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के समक्ष नामांकन पत्रों की जांच (स्कूटनी) की गई। जांच के दौरान नामांकन पत्रों में कमियां मिलने पर आरओ ने तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इनमें बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी रामनाथ, निर्दलीय गुरुदीन और रमेश शामिल हैं। आरओ ने बताया कि अब प्रत्याशियों की संख्या सात रह गई है। जांच में कमियां मिलने पर तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश पर निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिए वीडियो निगरानी की दो और टीमों का गठन किया गया है। टीम में शामिल अधिकारी 12-12 घंटें ड्यूटी करेंगे। इनमें उप वन क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ आरपी सिंह और ज्येष्ट लेखा परीक्षक शरद श्रीवास्तव सुबह छह से दोपहर बाद दो बजे तक और शिवनाथ प्रसाद और इंद्र कुमार वर्मा दो बजे से रात दस बजे तक ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को नाम वापसी
नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब गुरुवार को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तीन अक्तूबर को नामांकन वापसी के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम व निशान वाला बैलेट पेपर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed