फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Businessman killed by crushing his head

Barabanki News: व्यवसायी की सिर कुचल कर हत्या

Wed, 22 Feb 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 22 Feb 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Businessman killed by crushing his head
बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के बड़ागांव में इंटरलाॅकिंग ईंटों की फैक्टरी संचालित करने वाले व्यवसायी की हत्या कर दी गई। वह किसान भी था। मंगलवार को सुबह व्यवसायी का खून से लथपथ शव उसी के घर के पीछे स्थित फैक्टरी के परिसर में मड़ैया में पड़ा मिला। उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया। गोली मारे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। व्यवसायी करीब 45 बीघा जमीन का इकलौता मालिक था, जिसका कोई वारिस नहीं है। भांजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन




बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी जयप्रकाश (50) गांव में बने मकान में अकेले रहता था। उसका विवाह हुआ था, मगर 30 साल पहले ही पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था। माता-पिता की मौत भी कई साल पहले हो चुकी है। जबकि एक बहन कालिंद्री की शादी भी 30 साल पहले क्षेत्र के सरैया दलजीत गांव में हो चुकी थी। जयप्रकाश के पास करीब 45 बीघा जमीन थी, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन


जयप्रकाश अपने मकान के पीछे इंटरलाॅकिंग सड़क में प्रयोग होने वाली ईंटें बनाने की फैक्टरी संचालित करता था। मंगलवार को सुबह फैक्टरी की तरफ से गुजरे ग्रामीणों ने जयप्रकाश को परिसर में स्थित एक मड़ैया के अंदर पड़ा देखा। लोग करीब गए तो सन्न रह गए। क्योंकि, जयप्रकाश का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस प्रकार सिर क्षत-विक्षत हो गया था, उससे यही लग रहा था कि गोली सिर में पीछे सटा कर मारी गई है। हालांकि, पुलिस ने किसी वजनी चीज से सिर पर वार किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी जांच की। पुलिस ने मकान व आसपास की तलाशी ली, मगर ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिसका प्रयोग हत्या में किया गया। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। जयप्रकाश की बहन व भांजा भी बड़ागांव पहुंचे। भांजे धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जयप्रकाश रोजाना अपने घर के अंदर सोते थे। सोमवार को किन हालात में फैक्टरी के परिसर में बनी मड़ैया में पहुंचे, यह बड़ा सवाल है। वारदात के खुलासे के लिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। सर्विलांस व स्वाट टीम को भी लगाया गया है।





गांव में ही दूसरे परिवार से थी घनिष्ठता
छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि जयप्रकाश का गांव के ही दीना के यहां आना-जाना था। उस परिवार से जयप्रकाश की इतनी घनिष्ठता थी कि वह कई साल से नाश्ता व खाना वहीं खाता था। यह परिवार करीब 25 साल पहले गोरखपुर से आकर गांव में बसा था। पुलिस दीना व उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed