{"_id":"624c932ba1977803a05d633c","slug":"bus-service-barabanki-news-lko624763034","type":"story","status":"publish","title_hn":"225 और गांवों को जल्द मिलेगी बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
225 और गांवों को जल्द मिलेगी बस सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के 225 और गांव परिवहन निगम की बस सेवा से जुड़ने जा रहे हैं। इन गांवों को राजधानी लखनऊ तक की बस सेवा मिलेगी। इसको लेकर पूर्व में ही प्रस्ताव भेजा गया था। जो कोरोना के कारण अधर में लटका था। अब इसी को लेकर एक बार फिर कवायद शुरू हुई है और एआरएम ने नया प्रस्ताव बनाकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय भेजा है।
नवीन ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत नये मार्गों का चयन किया गया था। यह वह मार्ग हैं जहां से यात्री तो निकलते हैं लेकिन बस सुविधा न मिलने से निजी वाहन या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा था। आजादी से आज तक इन मार्गों पर बस नहीं दौड़ी। अधिकारियों के अनुसार इसी माह मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
मंजूरी मिलते ही बसों के अनुबंधन के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इस बाबत एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि पहले चिन्हित 17 रूटों पर बस सेवा शुरू कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि इसी माह अप्रैल में स्वीकृति मिल जाएगी। इस समय डिपो में 116 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। 17 नई बसें जल्द ही डिपो के बेड़े में शामिल होंगी।
विज्ञापन
इन रूटों पर चलेेंगी बसें
- लखनऊ, बाराबंकी, कोठी, मझियांवा, सेमरावा, धनौली मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, कोठी, मंगलपुर, धौरहरा मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, जैदपुर, बीबीपुर व कोठी मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, सफदरगंज, महमूदाबाद, सिरौलीगौसपुर वाया बदोसरायं मार्ग।
-,लखनऊ, बाराबंकी वाया जाटा बरौली मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, लक्षबर, बजहा, जकरिया वाया सहादतगंज मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, बाबागंज वाया गडिया मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, सहावपुर, जहांगीराबाद, सूरतगंज वाया रामनगर मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, बंकी, तिंदोला वाया बेहटा मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, देवा, देवानहर, उदवतपुर, निंगोहा, अटहरा वाया खिंजना मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, देवीगंज, भानपुर, ढेमा वाया अनारपट्टी मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, सिद्धौर वाया बरदरी मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, सफदरगंज, मैलारायगंज, बदोसरांय, टिकैतनगर मार्ग।
- बाराबंकी, लखनऊ, चिनहट, माती, देवा वाया फतेहपुर मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, बेलहरा, चिरईया, विशुनपुर वाया बांसुरा मार्ग।
- लखनऊ, बाराबंकी, विशुनपुर, सफीपुर, धरमपुर वाया रामपुर मार्ग।