{"_id":"61e7154194074167fd11ee50","slug":"bus-barabanki-news-lko614053473","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टेशन से गायब हो गई सीज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टेशन से गायब हो गई सीज बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा कागज अपूर्ण मिलने पर एक निजी बस को सीज कर दिया गया था। इसके बाद बस को स्थानीय बस-स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया था मगर यहां से बस गायब हो गई। पता चला कि दूसरी चाभी का प्रयोग करके बस स्वामी की जानकारी में ही बस यहां से हटा दी गई। मामले ने तूल पकड़ा तो एआरटीओ के एक सिपाही द्वारा शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
बीती 3 जनवरी को परिवहन विभाग के पीटीओ उमाशंकर मिश्रा ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक निजी बस को पकड़ा था। कागजात अधूरे पाए जाने पर पीटीओ ने बस को सीज कर दिया था। कार्रवाई के बाद इसको बस स्टेशन पर खड़ा करके परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के सुपुर्द कर दी थी। लेकिन अगले ही दिन बस यहां से नदारद मिली।
इसे लेकर जब हड़कंप मचा तो जांच की जानेेेेेे लगी। बताते हैं कि जांच में पाया गया कि बस स्वामी ने ही यहां से बस हटवाई है। इसे लेकर अब एआरटीओ ऑफिस में तैनात सिपाही शंकराचार्य तिवारी ने शहर कोतवाली में बस चोरी की केस दर्ज कराया है। एआरटीओ प्रशासन पंकज कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। (संवाद)