फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bulldozers run on illegal occupants of Ram Swarup University in Barabanki Animal House was razed to ground

Barabanki News: रामस्वरूप विश्वविद्यालय पर गरजे बुलडोजर, एनिमल हाउस हुआ जमींदोज; एडीएम-एएसपी रहे मौजूद

Sat, 06 Sep 2025 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 05:53 PM IST
सार

बाराबंकी में रामस्वरूप विश्वविद्यालय के अवैध कब्जे वाले भवन पर बुलडोजर गरजे। देखते ही देखते एनिमल हाउस जमींदोज हो गया। इस दौरान एडीएम-एएसपी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Bulldozers run on illegal occupants of Ram Swarup University in Barabanki Animal House was razed to ground
रामस्वरूप विश्वविद्यालय पर गरजे बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में एलएलबी छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को नाप के बाद अवैध कब्जे वाली बिल्डिंग पर बुलडोजर गरजने लगा। देखते ही देखते दीवारें ढहने लगीं। इस दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में सन्नाटा है, मगर इनके कर्ताधर्ता और अधिकारियों के मोबाइल फोन घनघनाते रहे।

विज्ञापन


देवा-चिनहट रोड स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के कब्जे वाली सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटने लगा है। एडीएम न्यायिक राजकुमार सिंह यादव और एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में शाम को तीन बुलडोजर इस कार्य में लगा दिए गए। उन्होंने अवैध निर्माण ढहाना शुरू किया। देखते ही देखते कॉलेज के फार्मेसी विभाग का एनिमल हाउस का भवन जमींदोज हो गया। 
विज्ञापन


तहसीलदार नवाबगंज की अदालत ने 25 अगस्त को फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर 27 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका था। साथ ही 30 दिन में जमीन खाली करने का आदेश दिया था। बताया जा रहा है कि करीब छह बीघा जमीन सरकारी रिकॉर्ड में ऊसर-बंजर दर्ज है। उस पर विश्वविद्यालय का कब्जा है। प्रशासन अब इस जमीन को खाली कराने की तैयारी में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 4:45 बजे सरकारी जमीन पर बने एनिमल हाउस को बुलडोजर द्वारा हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसे लेकर शनिवार सुबह 11:00 बजे से ही प्रशासनिक तंत्र ने जमीन की पैमाइश शुरू की थी। अब कार्रवाई सामने है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed