{"_id":"5810f2b24f1c1b2f77bc41b9","slug":"bsp-change-candidate-of-the-three-constituencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी बदले
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव तैयारी पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने जिले की दरियाबाद, कुर्सी और फैजाबाद जिले की रुदौली विधानसभा क्षेत्र से पहले से घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया। इन तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए नये प्रत्याशियों की घोषणा बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री और जोनल कोआर्डिनेटर लालजी वर्मा ने की। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं से विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जुटाने को कहा।
बसपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा ने बुधवार को शहर के हैदरगढ़ मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले की दो और फैजाबाद की एक विधानसभा क्षेत्र से पहले से घोषित प्रत्याशियों को बदलने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बाराबंकी जिले में कुर्सी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे आरपी सिंह की जगह जिले में एडीएम के पद पर तैनात रहे वीपी सिंह को टिकट दिया गया है।
वहीं दरियाबाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे सुधीर सिंह की जगह पर मो. मुबश्शिर को पार्टी का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। जैदपुर के टेरा टिकरा के रहने वाले मो. मुबश्शिर लखनऊ के बिल्डर हैं। फैजाबाद जिले के रुदौली विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे सर्वजीत सिंह के स्थान पर फिरोज खान उर्फ गब्बर को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। फिरोज खान उर्फ गब्बर फैजाबाद के जुबरेगंज में लगने वाले पशु बाजार के संचालक हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर लालजी वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं। इसलिए पूरी तरह चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस मौके पर एमएलसी दिनेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम, आरपी सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, ताज बाबा राइन, पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत आदि उपस्थित रहे।