फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Brothers will not fight after getting ownership card: Governor

घरौनी से नहीं लड़ेंगे भाई-भाई : राज्यपाल

Sun, 19 Jan 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 19 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Brothers will not fight after getting ownership card: Governor
जीआईसी ऑडिटोरियम में लाभा​र्थियों को घरौनी देतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, इस दौरान मौजूद मंत्री
बाराबंकी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत मिली घरौनी कई समस्याओं का निदान करेगी। 80 प्रतिशत विवाद जमीन से जुड़े होते हैं। जेलों में लोग भरे पड़े हैं लेकिन स्वामित्व कार्ड बनने से हत्या की घटनाएं रुकेंगी। भाई-भाई में विवाद नहीं होगा। जेलें खाली हो जाएंगी। आज खाना नहीं खाएंगे तो स्वास्थ्य ठीक होगा मगर घरौनी लिए बिना नहीं जाना है।
विज्ञापन


राज्यपाल शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में घरौनी वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2007 में जब वह गुजरात में राजस्व मंत्री थीं तो स्वामित्व योजना लागू की थी। गुजरात के लोगों को इसका लाभ मिला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे देश में स्वामित्व योजना लागू हो रही है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने लोगों से कहा कि घराैनी को संभालकर रखना। इसकी चार-पांच छाया प्रति करवा लें। उन्होंने कहा कि घरौनी में महिलाएं भी भागीदार हैं। पहले बंटवारा होता था तो उसी समय तय हो जाता था, बेटी से लिखवा लिया जाता था कि पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए। मगर ध्यान रखें... अब बेटी भी संपत्ति में पूरी हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने आगे कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। बैंक सखी, ड्रोन दीदी बनकर काम कर रही हैं। हवाई जहाज उड़ा रही हैं। बेटियां नभ, थल व जल, तीनों में परचम लहरा रही हैं। आज महिलाएं कमा रही हैं। 10 साल पहले ऐसा नहीं था।


उन्होंने दहेज उत्पीड़न व हत्या की घटनाओं पर अफसोस जताया। कहा कि बहू भी बेटी की तरह होती है। दहेज के लिए बहू को मार दिया। पूरा परिवार जेल में। इसको लेकर समाज को जागृत होने की जरूरत है और बहू को भी बेटी की तरह ही समझें तो विवाद ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed