{"_id":"699740e46891492cb201502f","slug":"brother-in-law-killed-his-brother-in-law-by-beating-him-with-a-stick-barabanki-news-c-315-1-brp1006-159401-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बहनोई ने डंडे से पीटकर साले की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बहनोई ने डंडे से पीटकर साले की कर दी हत्या
Thu, 19 Feb 2026 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सुबेहा क्षेत्र के बेहटा गांव के पास ईंट भट्ठे पर युवक की हत्या के बाद जांच करते सीओ समर बहादुर
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र की सीमा पर मोहम्मदपुर व बेहटा गांव के पास ईंट-भट्ठे पर बृहस्पतिवार शाम आपसी विवाद के दौरान बहनोई ने डंडे से पीटकर साले की हत्या कर दी। पहले तो सुबेहा व हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, मगर बाद में मामला हैदरगढ़ में पाया गया। आराेपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बिहार के किशनगंज जिले के निवासी सूरज कुमार (35) व उसके साले रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज क्षेत्र निवासी मंगल मोहम्मदपुर गांव के पास ईंट-भटठे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम को शराब पीने के बाद दोनों में विवाद होने लगा। बताते हैं कि अन्य मजदूरों ने दोनों को समझाया, मगर इसी दौरान बहनोई सूरज ने साले मंगल पर डंडे से हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट आने से उनकी मौत हो गई। शोर सुनकर मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और कमरे में बंद कर दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मजदूरों के बयान दर्ज किए गए। सुबेहा थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने बताया दो रिश्तेदारों के बीच मारपीट में एक की मौत हुई है। कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
........................
साले व बहनोई में शराब पीने के बाद तकरार होने लगी। इस दौरान डंडे के हमले में साले की मौत हो गई। कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी