फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bridge

पुल डूबा, नाव से उस पार जा रहे लोग

Fri, 24 Sep 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
bridge
बेलहरा (बाराबंकी)। सूरतगंज क्षेत्र के अंतर्गत चौरारी नदी पर बना बेहड़ा पुल पानी में पूरी तरह डूब गया है। इसके कारण रामपुर मथुरा को जोड़ने वाले इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को उस पार भेजा जा रहा है। तहसीलदार राहुल सिंह ने लोगों को इस पार से उस पार जाने के लिए मौके पर दो नाव की व्यवस्था कराई गई है। पानी भरने से लोगों को जरूरी सामान लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक बार जाने में ही पूरा दिन बीत जाता है। इससे महिलाएं और बच्चे खासा परेशान हैं।
विज्ञापन

मल्लाह घनपाल व रामू ने बताया कि नाव से बाइक व लोगों को इस पार से उस पार ले जाया जा रहा है। पानी पुल पर भरने से करीब दो दर्जन गांव पूरी तरह से प्रभावित हैं। बेहडा, कहारन पुरवा, चौकी पुरवा, जगनपुवा, पतौजा, किशुनीपुर, मक्का पुरवा, खबहेपुरवा, भनीयापुर, फतेहपुवा, बेदौरा, टपरा, नरेपुरवा, धनवलीया, नहारवल, भगीयापुर, टपरी, भीखमपुर, धरथरिया आदि दो दर्जन से अधिक गांव चपेट में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed