{"_id":"645ff6c3eb6e15679f081104","slug":"brick-and-stone-pelted-in-ramnagar-supporters-clashed-in-haidargarh-barabanki-news-c-13-1-234289-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रामनगर में चले ईट-पत्थर, हैदरगढ़ में भिड़ गए समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रामनगर में चले ईट-पत्थर, हैदरगढ़ में भिड़ गए समर्थक
Sun, 14 May 2023 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मतगणना के बाद जीत-हार व एक दूसरे पर की गई टिप्पणी को लेकर देर शाम तक जमकर हंगामा हुआ। रामनगर में जहां ईट-गुम्मे चले तो हैदरगढ़ में समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात तक हंगामे के हालात थे।
रामनगर में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बद्री विशाल त्रिपाठी के मोहल्ले के ही दयाशंकर तिवारी निर्दलीय व सत्यदेव शुक्ला बसपा से चुनाव लड़े थे। शनिवार देर शाम मतगणना समाप्त होने के बाद ब्रदी विशाल के समर्थकों ने दयाशंकर पर डमी कंडीडेट होने का आरोप लगाते हुए कुछ टिप्पणी कर दी। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। कुछ ही देर में समर्थकों का जमावड़ा लग गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें सभासद प्रत्याशी बलारे का सिर फूट गया। कई महिलाएं व अन्य लोग भी चोटिल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को दौड़ाया। घायल को थाने लाया गया। वहीं हैदरगढ़ में वोटो की गिनती के अंतिम दौर से तनाव फैल गया। करीब एक घंटा तक इंतजार के बाद निर्दलीय आलोक तिवारी को चार मतों से विजयी घोषित कर दिया। इसके बाद विधायक दिनेश रावत के साथ पहुंचे पूजा दीक्षित के समर्थकों ने पुनर्मतगणना की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सांसद उपेंद्र रावत भी मौके पर पहुंचे और मांग का समर्थन किया। इसी दौरान आलोक तिवारी के समर्थक पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस बल ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग अलग किया। एक बार एडीएम राकेश कुमार सिंह मतों को दुबारा दिखाने को राजी भी हुए और एजेंटों को लेकर अंदर गए लेकिन तब तक उनके सामने ही प्रमाण पत्र जारी हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त रहा। देर रात तक कस्बा छावनी में तब्दील रहा। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रामनगर में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
.............................................
बाक्स-
लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
फतेहपुर में अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले सपा प्रत्याशी इरशाद कमर के समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पांच-छह लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
मतगणना के बाद शाम को जुलूस की शक्ल में जा रहे एक समुदाय विशेष के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो लोगों की भीड़ ने इस पर आपत्ति की। लोग कोतवाली फतेहपुर पहुंच गए। मामला एसपी के संज्ञान में दिया गया। इसे लेकर तनाव के हालात को देखते हुए मोहम्मदपुर खाला, देवा आदि थानों की पुलिस फोर्स फतेहपुर पहुंच गई। देर रात एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्र ने पहुुचकर कमान संभाल ली।