ताला तोड़ साढ़े छह लाख का माल उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि नगर मोहल्ले के रहने वाले गौरव कुमार वर्मा पुत्र राम प्रकाश ने पुलिस को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार रात उनके घर में ताला तोड़कर घुसे चोर अंदर कमरों में पहुंचे।
यहां पर रखी अल्मारी तोड़ उसमेें रखी 20 हजार रुपये नकदी समेत करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलवार को जब वारदात की जानकारी हुई तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में आए दिन लोग चोरी का शिकार हो रहे है और पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पा रही है। पुलिस के इस ढुलमुल कार्य प्रणाली से लोगों में आक्रोश है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि चोरी के मामले की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी।