{"_id":"6a3edcd89a8d766ce30a7ce2","slug":"boy-and-teenager-drown-while-bathing-in-sumli-river-barabanki-news-c-315-1-brp1006-172286-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सुमली नदी में नहाते समय डूबकर बालक और किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सुमली नदी में नहाते समय डूबकर बालक और किशोर की मौत
Sat, 27 Jun 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर के करसाकला गांव के पास स्थित सुमली नदी में शुक्रवार दोपहर नहाते समय बालक और किशोर की डूबकर मौत हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। घटना से दाेनों परिवारों में चीत्कार मची है। इनमें से एक बच्चे के माता-पिता नहीं है।
पुलिस के अनुसार, रामनगर के पुरैना गांव निवासी सियाराम का पुत्र अर्पित (11) व पड़ोस के ही रतनपुर गांव निवासी अतुल (13) तीन चार अन्य बच्चों के साथ सुबह भैंस चराने निकले थे। दोपहर में तेज गर्मी के कारण भैंसें सुमली नदी में उतर गईं। इसी दौरान अर्पित व अतुल भी नदी में नहाने लगे।
दोनों हंसी ठिठोली करते हुए नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे। दोनों को पानी में हाथ पांव मारते देख नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व अन्य लोग दौड़ पड़े, मगर तब तक दोनों नदी में समा चुके थे। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
तब तक 112 नंबर पर काॅल करने से पहुंची पीआरवी ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। राहत व बचाव अभियान शुरू हुआ। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक घंटे के अंतराल पर दोनों के शव निकाल लिए। एसडीएम आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार विपुल सिंह, सीओ गरिमा पंत, थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।