फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Boy and girl commit sucide

नाले में पड़े घर से लापता मिले प्रेमी युगल के शव

Mon, 16 Mar 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Boy and girl commit sucide
सिद्वौर(बाराबंकी)। एक प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर नाले में पड़े मिले। रविवार की सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। दोनों के गले में मफलर व दुपट्टा कसा हुआ था। जहां पर शव मिला है वहां एक पेड़ लगा है जिससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली और फिर डाल टूटने से नीचे जा गिरे। हालांकि मृतकों के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है और न ही आरोप लगाए है।
विज्ञापन

युवक जहां तीन दिन पहले अपने घर से लापता था वहीं किशोरी होली के दिन से गायब थी। लेकिन इनके परिवारीजनों ने इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। ग्रामीण घटना को संदिग्ध बता रहे है। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलेन के बाद मौत का कारण पता लग सकेगा। घटना की जानकारी पर मौके पर एएसपी व एसओ समेत फारेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार(18) व शालिनी(16) के शव रविवार सुबह कोठी थाना क्षेत्र में कोटवा गांव के समीप निकले नाले में पड़े मिले। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। मृतक देवेंद्र के पिता विशंभर ने बताया मेरा पुत्र देवेंद्र कुमार जिस लड़की से प्रेम करता था वह मेरी पुत्री की सगी ननद थी इसलिए हम लोगों ने देवेंद्र को मना किया था और कहा था कि अब देवेंद्र अपनी बहन के यहां नारायणपुर नहीं जाएगा। इसके बाद बीते शुक्रवार को देवेंद्र अचानक घर से कहीं चला गया था वह अक्सर घर से निकल जाता था और एक दो दिन बाद वापस आ जाता था। इसलिए हम लोग यही समझ रहे थे कहीं गया होगा आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शालिनी कुमारी भी घर से बीते नौ मार्च होली के दिन से ही गायब थी। इसके बाद रविवार सुबह दोनों के शव मिले तो इस बारे में पुलिस को बताया गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव नाले में पड़े थे और देवेंद्र के गले में शालिनी का दुपट्टा बंधा था और शालिनी के गले में देवेंद्र का मफलर बंधा हुआ था। पुलिस को शक है कि दोनों ने फांसी लगाई है और पेड़ की डाल कमजोर होने से टूट गई जिससे यह नाले में जा गिरे। मामले की जानकारी पर एएसपी अशोक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच की। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस पेड़ से फांसी लगाने की बात बताई जा रही थी उस पेड़ के नीचे की मिट्टी का सैंपल भी पुलिस ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed