{"_id":"6845e90a118dfad460006130","slug":"bowed-head-in-prayer-prayed-for-peace-barabanki-news-c-315-1-brp1004-141119-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: इबादत में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: इबादत में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ
Mon, 09 Jun 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बकरीद के अवसर पर शहर के पीरबटावन स्थित ईदगाह मैदान में नमाज के दौरान दुआ करते मुस्लिम समुदाय
बाराबंकी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को पूरी अकीदत के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने सुबह मस्जिदों में पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा की। अल्लाह की इबादत में झुके लोगों ने मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद सुबह छह बजे से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए छोटे बच्चों से लेकर युवाओं व बुजुर्गों की भीड़ जुटने लगी थी।
अधिकांश स्थानों पर सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक नमाज पढ़ी गई। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो पूरे दिन चला। पीरबटावन की बड़ी ईदगाह पर इमाम जामा मस्जिद मौलाना अबूजर कासमी ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि समाज में मोहब्बत और आपसी भाईचारे का माहौल कायम बनाए रखना चाहिए।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर घरों में आए मेहमानों का स्वागत स्वादिष्ट व परंपरागत तरह से बने व्यंजनों से किया गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों जैसे जामा मस्जिद, बड़ेल चौराहा मस्जिद, रिजवान अमीना मस्जिद, नाका, कचहरी वाली मस्जिद और स्टेशन मस्जिद में भी बकरीद की नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम रहे। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारी ड्रोन कैमरे से निगरानी करते नजर आए। पीरबटावन के ईदगाह मैदान में नमाज के बाद सांसद तनुज पुनिया ने लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। वहीं डीएम शशांक त्रिपाठी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मौलाना अबूजर को पुष्प गुच्छा देकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।