फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bomb

रेलवे स्टेशन के पीछे टाइम बम मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 09 Apr 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
bomb
बाराबंकी। सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे शुक्रवार को टाइम बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी व फायरब्रिगेड आनन-फानन मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को खाली कराकर भीड़ को भी वहां से दूर किया गया। पुलिस जांच में खुले पड़े कैरी बैग में करीब पांच बम व एक डिजिटल टाइमर होने की बात सामने आई। उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बम डिस्पोजल स्क्वाएड बुलाया गया। सफेदाबाद स्टेशन से होकर आवागमन करने वाली ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू में एटीएस कमांडो की निगरानी में बम डिस्पोजल स्क्वाएड ने मौके पर मिले पांच बमों को निष्क्रिय कर इसकी सामग्री के सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं। बम निष्क्रिय होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सास ली। मगर, आसपास के इलाके में दहशत का माहौल दिखा। उधर, इस दौरान सफेदाबाद से होकर आवागमन करने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे सतरिख थाना क्षेत्र के परेठिया गांव निवासी जितेंद्र सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे शौच करने गया था। जहां टिक-टिक की आवाज सुन वह झाड़ियों के पास गया तो वहां पांच बम व दो डिजिटल घड़ियां दिखीं। जितेंद्र ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। रेलवे स्टेशन के पास टाइम बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। शहर कोतवाल संजय मौर्या व सतरिख इंस्पेक्टर लालचंद सरोज आनन-फानन मौके पर पहुंचते। कुछ ही देर में सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह, सीओ नवीन सिंह व सुमित त्रिपाठी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने टाइम बम देखते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ को हटाया। फायरब्रिगेड को बुलाने के बाद पुलिसकर्मियों ने नजदीक जाकर देखा तो कैरी बैग में पांच बम व एक डिजिटल घड़ी दिखी। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वाएड बुलाया गया। एसपी अनुराग वत्स, एएसपी मनोज कुमार पांडेय और जीआरपी व आरपीएफ इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। करीब तीन बजे पहुंचे एटीएस के बम डिस्पोजल स्क्वाएड ने तार काटकर चार बम निष्क्रिय किए। जबकि एक बम को विस्फोट करके नष्ट किया गया। वहीं, बमों की सामग्री को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में टाइम बम मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेलवे प्रशासन को अवगत कराकर तुरंत ट्रेनों का संचालन बंद कराया। करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू के दौरान सफेदाबाद होकर आवागमन करने वाली ट्रेनों के आसपास के दूसरे स्टेशनों पर रोक दिया गया। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। हालांकि बम निष्क्रिय होने के तुरंत बाद ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया।

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को बम जैसी कोई चीज दिखने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों को हटाने के बाद एटीएस के बम डिस्पोजल स्क्वाएड को बुलाया गया। जिसके जवानों ने जो भी वस्तु थी, उसे नष्ट करके रिस्क को खत्म कर दिया। मौके पर मिली सामग्री के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। बम डिस्पोजल स्क्वाएड के मुताबिक बम जैसी चार से पांच चीजें मिली हैं। एटीएस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed