फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Body of 12-year-old girl found in sugarcane field; murder suspected

Barabanki News: गन्ने के खेत में मिला 12 वर्षीय बालिका का शव, हत्या की आशंका

Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Body of 12-year-old girl found in sugarcane field; murder suspected
जांच करती पुलिस। 
विज्ञापन



मछरेहटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका का शव सोमवार शाम गांव के बाहर गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या के साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कई बिंदुओं पर संदिग्ध स्थिति मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देर रात तक पुलिस की पड़ताल जारी रही।

परिजनों के अनुसार, बालिका सोमवार सुबह करीब 11 बजे नित्यक्रिया के लिए घर से खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी मां ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शाम करीब चार बजे बालिका का शव उसके ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मां के अनुसार, बालिका के गले पर नाखून के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed