फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Block chief will take oath tomorrow

कल शपथ ग्रहण करेंगे ब्लॉक प्रमुख

Sun, 18 Jul 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Block chief will take oath tomorrow
बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण व क्षेत्र पंचायत के गठन का इंतजार पूरा हो गया। शपथ ग्रहण का आदेश मिलते ही 20 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों में होने वाले समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी जहां ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाएंगें, वहीं शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाकर क्षेत्र पंचायत का गठन करेंगे। इसके बाद क्षेत्र पंचायत से कराए जाने वाले विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ। इसके बाद से उनके शपथ ग्रहण को लेकर शासन के आदेश का इंतजार था। ऐसे में रविवार को ब्लॉक प्रमुखों के शपथ ग्रहण का आदेश मिलते ही तैयारियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन

जिले के सभी 15 ब्लॉकों में जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित तहसील के एसडीएम ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर माननीय भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में प्रशासन के साथ ही ब्लॉक प्रमुखों ने अपने-अपने तरीके से शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आदेश मिलने के दिन रविवार होने के कारण ब्लॉकवार अधिकारियों को अभी नामित नहीं किया जा सका है। सोमवार को ब्लॉकवार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत का गठन होगा जिसके बाद विकास कार्यों को गति मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को कराने का आदेश मिला है, तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed