{"_id":"623e141173712d58e5374f89","slug":"blast-in-crackers-factory-barabanki-news-lko6231385170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उनको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल देखा। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले में प्रथमदृष्टया लाइसेंसधारक की लापरवाही सामने आने पर एसडीएम ने लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, यहां के निवासी शाकिर अली के पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है। गांव के बाहर खेत में पटाखा का निर्माण व बिक्री का काम करता है। सुबह शाकिर अली बाराबंकी शहर आया था। फैक्टरी में आतिशबाजी का कारीगर फतेहगंज गांव निवासी लाली उर्फ शिवकुमार (38) व शाकिर की बेटी अल्तफिशा (16) मौजूद थी। दोपहर करीब दो बजे अचानक गोला बनाते समय विस्फोट हो गया। इसमें शिवकुमार व अल्तफिशा झुलस गए।
धमाका इतना तेज था कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक आवाज पहुंचने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय त्रिवेदी, सीओ रघुवीर सिंह, नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी व कोतवाल अजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आननफानन फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस बुलाई गई। इससे घायलों को सीएचसी बनीकोडर भेजा गया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
इसमें निर्मित व अर्द्धनिर्मित गोले, बारूद आदि शामिल है। इसकी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जांच कर रहे हैं। एसडीएम, रामसनेहीघाट विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि लाइसेंस धारक द्वारा बरती गई लापरवाही के चलते विस्फोट हुआ। ऐसे में लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। इधर एसपी अनुराग वत्स का कहना है कि हादसे के घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।