फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BJP support to Mukesh in MLC election

एमएलसी चुनाव में मुकेश को भाजपा का समर्थन

Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा सपा उम्मीदवार को समर्थन देने के बाद जिले की राजनीति में नया मोड़ पैदा हो गया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश सिंह को पार्टी का समर्थन देने का ऐलान किया।
विज्ञापन


भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हितैशी है। पार्टी का कोई प्रत्याशी न होने की दशा में किसान नेता मुकेश सिंह का समर्थन देने का प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय से पास हो गया है। एमएलसी चुनाव में दावेदारी करने के लिए भाजपा के लगे कार्यकर्ताओं ने अपना नाम भेजा था। जिसमें मुकेश सिंह का भी एक प्रस्ताव समर्थन के लिए शामिल था। किसानों की लड़ाई लड़ने वाले मुकेश सिंह को प्रदेश कार्यालय से समर्थन देने की अनुमति मिलते ही इसकी घोषणा कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवेधश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार से ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव अपने समर्थकों को निर्विरोध करने के लिए वोटरों को डराया, प्रत्याशियों को जबरन नाम वापस करने के लिए मजबूर किया उससे यह साबित हो रहा है कि 2017 का डर पार्टी को सताने लगा है।
विज्ञापन


मुकेश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब किसान यूनियन का डंडा व भाजपा का झंडा एक साथ होने से जिले के मंत्रियों की नींद उड़ा दी है। अब चुनाव जन और धन का होगा जिसमें किसान की जीत होती है या हार अब किसानों को ही तय करना है। नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed