{"_id":"60cce9c98ebc3effbe1d6d60","slug":"bjp-joinning-barabanki-news-lko583087392","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और जिला पंचायत सदस्य अब भाजपा के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और जिला पंचायत सदस्य अब भाजपा के साथ
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक से तीन जिला पंचायत सदस्य और एक दर्जन बीडीसी के साथ सपा नेता अरुण शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए हैं। विधायक व सांसद की मौजूदगी में सभी ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ली है।
त्रिवेदीगंज प्रधान अरुण शुक्ला की अगुवाई में जिला पंचायत सदस्य शिवकला रावत, मिथलेश कुमारी, कलावती सहित बीडीसी राकेश कुमार वर्मा, राम निवास त्रिवेदी, रत्नेश सिंह, सोनबीर सिंह, कुशमेश वर्मा, पप्पू, सौरभ अग्निहोत्री, श्रवण कुमार रावत, सरला देवी, सज्जन लाल मिश्रा, अरुण पटेल, सुरेश चंद्र गुप्ता, शैलेश रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान सांसद उपेंद्र रावत, विधायक बैजनाथ रावत, मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा, अंबरशरण जायसवाल, रामभीख त्रिवेदी मौजूद रहे। त्रिवेदीगंज ब्लॉक प्रमुख पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे व त्रिवेदीगंज प्रधान अरुण शुक्ला अपने समर्थक बीडीसी को ब्लॉक प्रमुख बनाने की कवायद में लगे हुए हैं। वहीं पूर्व प्रमुख सुनील सिंह भी अपने समर्थक बीडीसी को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए जोड़तोड़ में लगे हुए थे। इनको भाजपा के पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित का प्रबल समर्थन मिल रहा है। अरुण शुक्ला के भाजपा में शामिल होने से इनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। (संवाद)