फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bike collides with electric pole, youth dies

Barabanki News: बिजली के खंभे में टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 13 Oct 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, youth dies
टिकैतनगर के अगानपुर चौराहे पर बिजली के खंभे से टकराई बाइक से युवक की मौत के बाद मौके पर जुटी भी
कोटवाधाम। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। हेलमेट बगैर बाइक चला रहे युवक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी जख्मी हो गया। उल्लेखनीय है कि इस खंभे को हटाने की मांग ग्रामीण कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन


बदोसराय थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी गरीबे का पुत्र रामसूरत रावत (35) अपने साथी रामचंदर के साथ बाइक से टिकैतनगर के शिकलिकपुरवा में एक अंतिम संस्कार में गए थे। रविवार शाम को दोनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब उनकी बाइक रामनगर-टिकैतनगर मार्ग पर अगानपुर गांव के पक्के तालाब मोड़ पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में रामसूरत की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में पत्नी और पांच छोटे बच्चे जिनमें तीन बेटियां, दो बेटे हैं। पिता गरीबे बेटे की शव देखकर बार-बार बेहोश हो रहे थे। बिलख रही मां व पत्नी को संभालना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब मोड़ पर लगा बिजली का खंभा कई हादसों की वजह बन चुका है। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed