{"_id":"61e713e6baf8a11a25358bd2","slug":"bihar-governer-barabanki-news-lko614052980","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के राज्यपाल ने श्री लोधेश्वर महादेवा पहुंच किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के राज्यपाल ने श्री लोधेश्वर महादेवा पहुंच किया जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवा (बाराबंकी)। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को महादेवा पहुंचकर श्री लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चन किया। मंदिर के पुजारियों ने शंख-घंटे की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा सम्पन्न कराई।
सबसे पहले मंदिर के मुख्य द्वार पर पुजारी आदित्य नाथ व अनिल शास्त्री ने राज्यपाल को अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस बीच मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद व घंटा-घड़ियाल से गूंज उठा।
इस दौरान राज्यपाल करीब 40 मिनट तक मंदिर में रुके। प्रशासन ने अचानक निर्धारित हुए कार्यक्रम के बाद भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। इस मौके एसडीएम केडी शर्मा, सीओ दिनेश दुबे, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार पूनम तिवारी, इंस्पेक्टर संजय मौर्य, विनोद बाबू मिश्र, मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने इस्तेमाल किया स्कूल का प्रसाधन
राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम तो कर लिए थे। लेकिन उस वक्त स्थिति खराब हो गई जब अचानक राज्यपाल को प्रसाधन इस्तेमाल करना पड़ा। हुआ यह कि मंदिर परिसर में सांसद निधि से लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सार्वजनिक शौचालय बदहाल पड़ा था।
हालात ऐसे हैं कि यह प्रसाधन निर्माण के बाद भी चालू नहीं हो सका। हालांकि तहसीलदार ने आननफानन पड़ोस के संस्कृत विद्यालय के प्रसाधन को साफ करवाकर उसका प्रयोग करवाया।