{"_id":"68ed5dc0939775fabd0e9aac","slug":"be-vigilant-about-fire-safety-divisional-commissioner-barabanki-news-c-315-1-brb1001-149763-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बचाव के प्रति रहें सतर्क : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बचाव के प्रति रहें सतर्क : मंडलायुक्त
Tue, 14 Oct 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
वा मेला के निरीक्षण के दौरान महिलाओं से बात करते मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार व आईजी प्रवीण
देवा। स्थानीय मेला एवं प्रदर्शनी का सोमवार को मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार ने आईजी रेंज प्रवीण कुमार के साथ निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने करंट और आग से होने वाले हादसों से सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता राजबाला से विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित कराने को कहा।
उन्होंने मेला में रात को होने वाली भीड़ के चलते वाहन पार्किंग और सुरक्षा की भी चर्चा की। कहा, पार्किंग स्टैंड पर 24 घंटे क्षेत्रीय पुलिस प्रभारी व अन्य अधिकारी निगरानी करें। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि निजी वाहन चालकों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से चेकिंग कराने के साथ ही मेला में चलने वाले ई रिक्शा ऑटो व टेंपों का भी सत्यापन कराएं।
कहा, पार्किंग पर ठेकेदार आवश्यक मौजूद रहे। वहां से वायरलेस कनेक्टिविटी हो। मंडलायुक्त ने मेला में आईं महिलाओं को पुलिस के बूथ पर मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया। आईजी ने मेला व आसपास के शौचालय, बिजली, पेयजल, खाद्य सुरक्षा, झूलों की सेफ्टी चेक, होटल व धर्मशाला की नियमित चेकिंग, सीसीटीवी की निगरानी, पशु तस्करों पर नजर रखने को भी कहा।