{"_id":"6845e952203708918004f9bb","slug":"be-cautious-about-misleading-advertisements-barabanki-news-c-315-1-slko1012-141135-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भ्रामक विज्ञापनों से सचेत रहने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भ्रामक विज्ञापनों से सचेत रहने की जरूरत
Mon, 09 Jun 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा सिंह अवध प्रांत के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन बाराबंकी पहुंच कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस के निकट एक आवास पर बैठक की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन तभी मजबूत होगा जब सदस्यता अधिक से अधिक होगी। सर्वप्रथम बात शुद्ध के लिए युद्ध की है। जब हम शुद्ध भोजन करते हैं तो हमारा मन मस्तिष्क भी शुद्ध रहता है तथा समाज में अच्छे से कार्य कर पाते हैं। इस शुद्ध के लिए युद्ध में हम महिला आयाम की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हैं।
राष्ट्रीय पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडे ने कहा पर्यावरण में हम जितना वातावरण को ठीक रखेंगे, उतना ही पर्यावरण भी ठीक रहेगा। पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न्यूनतम करना होगा। जनपद बस्ती के विशेष न्यायाधीश सुनील निगम ने कहा कि जनमानस को भ्रामक विज्ञापनों से सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के विशेष प्रयास से देश में लागू हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
डॉॅ. विनय जैन ने कहा कि खाद्य पदार्थ के उपभोग के बारे में हमें बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। प्रांतीय संयोजक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि कुटुंब के विकास के लिए हम सभी को कार्य करना चाहिए। प्रांत अध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि देश में कई बड़ी चुनौतियां विकराल रूप लेकर सामने खड़े हैं। समाज को जागरूक करना है, इसे ठीक करना है।
इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री डॉ. आरपी सिंह विसेन, ओमकार पांडे, प्रकाश चंद्र बरनवाल, पवनेन्द्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत, शेषनाथ तिवारी, आकाश सिंह, अनिल यादव, सुधाकर सिंह, मनीष गोस्वामी, धीरेंद्र सिंह भदोरिया आदि मौजूद रहे।