{"_id":"69d80d05df904b05da0cf049","slug":"bazaar-market-decorated-for-wedding-shopping-increased-the-excitement-barabanki-news-c-315-1-brp1005-163770-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बााजर: सहालग के लिए सजा बाजार, खरीदारी से बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बााजर: सहालग के लिए सजा बाजार, खरीदारी से बढ़ी रौनक
Fri, 10 Apr 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। खरमास खत्म होने वाले हैं, जिससे अब बाजार में रौनक लौट आई है। सहालग की तैयारी में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, ज्वेलरी, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। खासकर शाम के समय बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली है। अप्रैल में 15 तारीख से शादियों के मुहूर्त हैं। इससे बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। शादी समारोह के लिए लोग परिधानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। बाजारों में साड़ी, लहंगे, कुर्ती-सलवार सहित विभिन्न डिजाइनों के परिधान आए हैं। बुधवार को धनोखर, घंटाधर, निबलेट, नगरपालिका मार्केट में कास्मेटिक, चूड़ी, फुटवियर, रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सराफा बाजार में कारोबारियों ने लाइटवेट ज्वैलरी की नई रेंज उतारी है। दोनों धातुओं के भाव तेज होने के चलते ज्यादातर लोग हल्के वजन वाले गहने ही पसंद कर रहे हैं। कपड़ा कारोबारी पवन जैन ने बताया कि साड़ियों में कांजीवरम, डोला सिल्क, सिफॉन, चुनरी, बंधेज की मांग ज्यादा है। मनोज गुप्ता ने बताया कि महिलाएं प्रिंटेड और कढ़ाईदार साड़ियों के साथ-साथ सूती सलवार सूट की खूब खरीदारी कर रही हैं। कारोबारियों के मुताबिक दुल्हन के लहंगे, साड़ियां, दूल्हे के परिधान, जूते-चप्पल, मेकअप किट और गिफ्ट आइटम की मांग में खासा इजाफा हुआ है।