Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki's Babu is the only player to get Hemmes Trophy

Barabanki News: हेम्स ट्रॉफी पाने वाले बाराबंकी के बाबू इकलौते खिलाड़ी

Thu, 29 Aug 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 29 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Barabanki's Babu is the only player to get Hemmes Trophy
बाराबंकी। राष्ट्रीय खेल हॉकी का बाराबंकी से गहरा नाता है। नाता केवल इसलिए नहीं कि बाराबंकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू ने हॉकी के खेल से पूरी दुनिया में बाराबंकी का नाम रोशन किया बल्कि इसलिए भी आज तक खेलों का नाेबल मानी जाने वाली हेम्स ट्रॉफी केवल केडी सिंह बाबू को मिली थी। देश में हॉकी का ऐसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं हुआ, जिसे यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी मिली हो।
विज्ञापन

उम्र में बड़ा अंतर होने के बाद भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र से बाबू की गहरी दोस्ती थी। ध्यानचंद्र के जन्म दिवस पर ही खेल दिवस मनाया जाता है। दो फरवरी 1922 को केडी सिंह बाबू का जन्म बाराबंकी शहर में हुआ था। 1947-48 में के डी सिंह बाबू ने मेजर ध्यानचंद की कप्तानी में अफ्रीका का दौरा किया। तब मेजर ध्यानचंद 42 साल के थे। जबकि केडी सिंह बाबू मात्र 25 साल के। ध्यानचंद ने इसी वर्ष हाॅकी से अलविदा कहा और अपनी स्वर्णिम विरासत बाबू को सौंप दी। 1949 में उन्हें बाबू को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। इस वर्ष में टीम ने 236 गोल दागे, जिसमें 99 गोल केडी सिंह बाबू की हाकी से हुए थे।
विज्ञापन

1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान बाबू थे। टीम के मास्टरमाइंड और प्लेमेकर बने। 1948 में लंदन व 1952 में हेलसिंकी ओलिंपिक खेल में भारत को लगातार दो स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन पर उन्हें 1953 में अमेरिका के लांस एंजिल्स की हेम्सफर्ड फाउण्डेशन ने प्रतिष्ठित हेम्स ट्राफी से नवाजा। इस ट्राफी को खेलों का नोबेल पुरस्कार माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1947 में पूर्वी अफ्रीका दौरे पर केडी सिंह बाबू ने मेजर ध्यानचंद के साथ खेलते हुए 70 गोल किए थे। जबकि ध्यानचंद 62 गोल ही कर पाए थे। 1948 ओलंपिक में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा था कि एक प्रमुख ब्रिटिश समाचार पत्र ने लिखा कि हॉकी के खेल में बाबू ध्यानचंद की तरह ही मायावी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed