{"_id":"6a44fc72b8c330f5a808b1c0","slug":"barabanki-two-youths-died-after-being-electrocuted-while-repairing-the-wire-of-an-electric-fence-energizer-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: झटका मशीन का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: झटका मशीन का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Wed, 01 Jul 2026 05:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:09 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार शिवम और बबलू झटका मशीन का तार सही कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में बुधवार दोपहर खेत में लगी झटका मशीन का तार ठीक करते समय करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मोहिउद्दीनपुर निवासी शिवम (26) और बबलू (36) झटका मशीन का तार सही कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दो युवकों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।