{"_id":"6a4689f5b75c1a98390d0abb","slug":"barabanki-toddler-dies-after-drowning-in-a-water-filled-tub-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, दो घंटे बाद ही परिवार में फिर गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, दो घंटे बाद ही परिवार में फिर गूंजी किलकारी
Thu, 02 Jul 2026 09:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, दरियाबाद (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, दरियाबाद (बाराबंकी)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:31 PM IST
सार
बाराबंकी के दरियाबाद में एक परिवार महिला का प्रसव कराने की तैयारी में जुटा हुआ था कि डेढ़ साल की मासूम की पानी भरे टब में डूबने से मौत हो गई। वहीं, दो घंटे बाद ही परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान मजरे रानेपुर गांव में सोमवार को डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रानेपुर निवासी सुभाष चंद्र की डेढ़ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी घर के आंगन में खेल रही थी। परिजनों के अनुसार इसी दौरान दिव्यांशी की चाची चंद्रा पत्नी जगदीश को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन
परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी में व्यस्त हो गए। परिवार का ध्यान दूसरी ओर होने के कारण खेलते-खेलते दिव्यांशी पानी से भरे टब के पास पहुंच गई और उसमें मुंह के बल गिर गई। कुछ देर बाद जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दिव्यांशी पानी से भरे टब में मुंह के बल डूबी मिली। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तत्काल उसे सीएचसी दरियाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे', धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एसआईटी जांच पूरी, मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी रिपोर्ट; दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई
दूसरी मासूम ने दुनिया में ली सांस
मासूम की चाची चंद्रा ने अस्पताल में एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। मात्र दो घंटे में परिवार में जहां नवजात के आगमन की खुशी आई, वहीं मासूम दिव्यांशी की मौत ने उस खुशी को मातम में बदल दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।