फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Son of Retired Official Turns Out to Be Mastermind Behind ₹10 Crore Theft

UP: रिटायर अधिकारी का बेटा निकला 10 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड, सट्टे में लाखों हारने के बाद बनाया प्लान

Thu, 07 May 2026 04:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 07 May 2026 04:31 PM IST
सार

आकर्ष सिंह ऑनलाइन ट्रेडिंग और सट्टेबाजी में बड़ी रकम गंवा चुका था। कर्ज और आर्थिक तंगी बढ़ने लगी तो उसने जल्दी अमीर बनने के लिए पड़ोसी के घर चोरी की साजिश रच डाली।

विज्ञापन
Barabanki: Son of Retired Official Turns Out to Be Mastermind Behind ₹10 Crore Theft
मामले में चार आरोपी हुए गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ रोड स्थित शालीमार पैराडाइज में हुई करीब 10 करोड़ रुपये की हाईप्रोफाइल चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई पेशेवर गैंगस्टर नहीं, बल्कि उसी सोसायटी में रहने वाला एक रिटायर्ड अधिकारी का बेटा निकला। आलीशान जिंदगी, ट्रेडिंग और सट्टे की लत ने उसे ऐसा रास्ता दिखाया कि उसने अपने ही पड़ोसी के घर करोड़ों की चोरी की पटकथा लिख डाली।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में शालीमार पैराडाइज निवासी आकर्ष सिंह उर्फ यश, उसके साथी आजमगढ़ निवासी पृथ्वी प्रताप सिंह, प्रयागराज के रितिक यादव, अनुराग कथूरिया और ऋषि कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच करोड़ रुपये के हीरे, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- योग्य की जगह घूसखोर व्यक्ति व्यवस्था में आ जाता है, तो पूरे सिस्टम को खोखला कर देता है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण का किया शुभारंभ, बोले- ये विकास की मजबूत नींव है


दरअसल, देवरिया के मूल निवासी ठेकेदार अजय सिंह बघेल परिवार समेत 19 अप्रैल को गोरखपुर गए थे। 30 अप्रैल को लौटने पर घर के भीतर अलमारी टूटी मिली और उसमें रखे करोड़ों रुपये के हीरे, पन्ना जड़ित जेवर, सोना-चांदी और लाइसेंसी पिस्टल गायब थे। पॉश सोसायटी में हुई इस चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

जांच में पुलिस को पता चला कि 27 अप्रैल को घर का सीसीटीवी सिस्टम बंद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने सोसायटी के कैमरे, मोबाइल लोकेशन और आने-जाने वालों की गतिविधियों को खंगालना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस की नजर पड़ोसी आकर्ष सिंह उर्फ यश पर जाकर टिक गई।

पूछताछ में सामने आया कि आकर्ष सिंह ऑनलाइन ट्रेडिंग और सट्टेबाजी में बड़ी रकम गंवा चुका था। कर्ज और आर्थिक तंगी बढ़ने लगी तो उसने जल्दी अमीर बनने के लिए पड़ोसी के घर चोरी की साजिश रच डाली। उसने अपने साथियों को बुलाया और पूरी रेकी करने के बाद 24 अप्रैल की रात वारदात को अंजाम दिया गया।

Trending Videos

पुलिस ने किए ये खुलासे

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीछे की खिड़की के ऊपर बने शेड को तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। उन्हें यह जानकारी थी कि परिवार बाहर गया हुआ है और घर में करोड़ों के जेवर रखे हैं। वारदात के बाद आरोपी चोरी का माल लेकर प्रयागराज भाग गए। वहां कुछ जेवर सर्राफा कारोबारियों तक भी पहुंचाए गए।

बाराबंकी पुलिस की विशेष टीम ने प्रयागराज में दबिश देकर एक-एक आरोपी को दबोचा। पूछताछ और निशानदेही पर करीब पांच करोड़ रुपये के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब बाकी माल और उससे जुड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आकर्ष सिंह आर्थिक तंगी और सट्टे में नुकसान के कारण तनाव में था। इसी वजह से उसने चोरी की योजना बनाई। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed