फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki police were also active on Twitter

ट्विटर पर भी सक्रिय हुई बाराबंकी पुलिस

Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Barabanki police were also active on Twitter
twitter - फोटो : getty images
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक व वाट्सएप के बाद अब ट्विटर पर भी बाराबंकी पुलिस सक्रिय हो गई है। ट्विटर पर बनाए गए पुलिस के अकाउंट पर यदि किसी भी मामले की शिकायत की जाए तो इस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में रविवार को पुलिस के पीआरओ व मीडिया सेल के पुलिस कर्मियों को लखनऊ डीजीपी कार्यालय में प्रशिक्षित भी किया गया है। 
 हाईटेक जमाने में पुलिस भी अपने सिस्टम को अपडेट करने में लगी है।

इसी के चलते पुलिस विभाग सभी सोशल नेटवर्किंग साइट पर सक्रिय हो रहा है। अभी तक बाराबंकी पुलिस फेसबुक व वाट्सएप पर सक्रिय है और इस पर लगातार अपडेट भी दी जाती है। वहीं अब सोशल साइट ट्विटर पर भी बाराबंकी पुलिस का एकाउंट खुला है। ट्विटर पर कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी बैठकर यदि बाराबंकी पुलिस टैग कर अपनी समस्या बताएगा तो उस पर त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यही नहीं ट्विटर अकाउंट की मॉनिटरिंग जिले में पुलिस के पीआरओ व मीडिया सेल के पुलिस कर्मियों के करने के साथ ही डीजीपी कार्यालय से भी की जाएगी। ऐसे मेें ट्विटर पर आने वाली शिकायतों के बारे में पुलिस के आला अधिकारियों को भी सीधे जानकारी मिलेगी। जिला पुलिस का ट्विटर एकाउंट शुरू हो गया है हालांकि अभी इस पर किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
ट्विटर व सोशल नेटवर्किंग साइट पर काम करने वाले मीडिया व पीआरओ सेल के पुलिस कर्मियों को रविवार को डीजीपी कार्यालय लखनऊ में प्रशिक्षित किया गया है। इनमेें इन पुलिस कर्मियों को बताया गया है कि किसी भी मामले की शिकायत मिलने पर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाए।


साथ ही पुलिसिंग व पुलिस के बेहतर कार्यों को भी लगातार ट्विटर पर टैग कर लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। सीओ सदर तौकीर अहमद खान कहते हैं कि ट्विटर अकाउंट पर यदि कोई शिकायत मिलती है तो उस पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed