फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki News: Shopkeeper sent to jail in case of religious conversion

Barabanki News : धर्मपरिवर्तन कराने के मामले में दुकानदार को भेजा जेल, पंजाब ले जाकर कराता था धर्मांतरण

Mon, 17 Jul 2023 06:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

बाराबंकी में चाय व खानपान की दुकान संचालित करने वाले बजरंग रावत पर लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाया था। वह लखनऊ के मोहनलालगंज का निवासी है। रविवार को पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर दुकान आदि की तलाशी ली तो ईसाई धर्म का एक ग्रंथ व कुछ डायरिया बरामद हुई थीं।

विज्ञापन
Barabanki News: Shopkeeper sent to jail in case of religious conversion
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बाराबंकी जिले में त्रिवेदीगंज में लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लोगों को बहकाकर धर्मांतरण कराने के मामले में दुकानदार व उसके परिजनों के खिलाफ धर्मांतरण कराने व रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोप है कि दुकानदार लोगों को धर्मांतरण के लिए जालंधर लेकर जाता था।

विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट चाय व खानपान की दुकान संचालित करने वाले बजरंग रावत पर लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाया था। वह लखनऊ के मोहनलालगंज का निवासी है। रविवार को पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर दुकान आदि की तलाशी ली तो ईसाई धर्म का एक ग्रंथ व कुछ डायरिया बरामद हुई थी। इस संबंध में हैदरगढ़ के विजय हिंदुस्तानी, ओमप्रकाश, स्वदेश गोयल समेत करीब 12 लोगों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बजरंग अपने परिवार के सदस्यों व करीब एक दर्जन साथियों के साथ लगभग एक साल से लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगला रहा था। वह लोगों को पंजाब के जालंधर लेकर जाता है और ईसाई बनाकर वापस लाता है। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बजरंग व उसके परिजनों के साथ अज्ञात साथियों पर अवैध रूप से धर्मांतरण कराने व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजते हुए इस मामले में शामिल अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed