फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki jail seen in Gadar-2, real prisoners seen in barracks

Barabanki News: गदर-2 में दिखी बाराबंकी जेल, बैरकों में नजर आ रहे असली कैदी

Sat, 12 Aug 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 12 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Barabanki jail seen in Gadar-2, real prisoners seen in barracks
बाराबंकी। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म गदर-2 शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म की धूम पूरे देश में मची है। इससे इतर खास बात यह है कि इस फिल्म में बाराबंकी जेल के साथ यहां के असली कैदी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में जिला कारागार को पाकिस्तान की जेल के रूप में दिखाया गया है। इसमें पाकिस्तानी जेलर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन द्विवेदी व पाकिस्तानी आर्मी जनरल की भूमिका अदा करने वाले चर्चित कलाकार मनीष वाधबा की शूटिंग के दौरान यहां के जेलर आलोक शुक्ला ने काफी मदद की।
विज्ञापन



जेल मैनुअल के अनुसार कारागार में वीडियो व फोटोग्राफी प्रतिबंधित है। इसलिए फिल्म की शूटिंग के लिए निर्माता निर्देशक को सरकार से अनुमति लेनी पड़ी थी। शासन ने बाराबंकी जेल में तीन दिन शूटिंग करने की अनुमति दी थी। पिछले साल 20 से 22 अप्रैल तक लगातार तीन दिन फिल्म यूनिट ने यहां शूटिंग की थी। इस दौरान टीम ने लगभग 30 घंटे जेल के अंदर शूटिंग की। क्योंकि समय कम था। जेल के अलावा लखनऊ सीमा के कुछ स्थानों पर फिर भी शूटिंग की गई थी।
विज्ञापन


फिल्म में पाकिस्तानी जेलर की भूमिका निभाने वाले भोपाल के कलाकार अर्जुन द्विवेदी की मदद जेलर आलोक शुक्ला ने की थी। जेलर ने उन्हें बताया था कि उनके क्या अधिकार हैं। साथ ही बंदियों के अधिकारों की जानकारी भी दी गई थी, ताकि फिल्म में जेलर की भूमिका कमजोर न हो सके। जेल के अंदर फाइटिंग के भी दृश्य फिल्माए गए थे। अब जब फिल्म रिलीज हुई है तो इसे लेकर जेल प्रशासन भी उत्साहित है। फिल्म रिलीज होने के मौके पर जेलर की भूमिका निभाने वाले अर्जुन का बयान भी आया है कि फिल्म में जेल के असली कैदी भी दिख रहे हैं। फिलहाल फिल्म के शौकीनों ने लखनऊ के सिनेमा हालों में यह फिल्म देखने के लिए एडवांस में बुकिंग कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बैरक नंबर आठ के कई दृश्य
सरकार से अनुमति मिलने के बाद लगातार तीन दिन जेल में गदर-2 की शूटिंग जेल प्रशासन की देखरेख में हुई थी। इस दौरान कलाकारों का जेल के अंदर व बाहर आने का क्रम जारी था। इसलिए हम लोगों को देर रात तक सजग रहना पड़ा था। फिल्म की शूटिंग जेल की बैरकों में हुई। खासकर बैरक नंबर आठ में कई दृश्य फिल्माए गए हैं।
- आलोक शुक्ला, जेलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed