{"_id":"6a2e8875fab4dc65300100df","slug":"barabanki-farmer-s-body-found-hanging-15-feet-up-a-tree-police-investigating-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पेड़ पर 15 फीट ऊपर लटका मिला किसान का शव, छानबीन कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पेड़ पर 15 फीट ऊपर लटका मिला किसान का शव, छानबीन कर रही पुलिस
Sun, 14 Jun 2026 04:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:24 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया रामखेलावन पर केसीसी के तहत बैंक का ऋण था। उनके हाथ में लकवा की बीमारी का प्रकोप भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के मीरापुर गांव में रविवार की सुबह किसान रामखेलावन (60) का शव गांव के बाहर पेड़ पर लुंगी से बने फंदे में लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया रामखेलावन पर केसीसी के तहत बैंक का ऋण था। उनके हाथ में लकवा की बीमारी का प्रकोप भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रामखेलावन की पत्नी का 10 साल पहले निधन हो चुका है। इनके तीन बेटे व उनका परिवार है। परिजनों ने बताया कि रामखेलावन रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद गांव के अन्य लोग भी बाहर निकले तो करीब 200 मीटर दूर निर्जन स्थान पर रामखेलावन का शव 15 फीट ऊपर फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों बताया कि शनिवार शाम तीरगांव चौराहे पर होटल से पूड़ी सब्जी भी खाकर गए थे। एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन