{"_id":"68eb843c586317dfbd039a9b","slug":"barabanki-farmer-killed-after-being-hit-by-a-speeding-scorpio-three-members-of-a-family-riding-a-bike-injure-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से किसान की मौत, बाइक सवार परिवार के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से किसान की मौत, बाइक सवार परिवार के तीन लोग घायल
Sun, 12 Oct 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:04 PM IST
सार
लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर हुए एक हादसे में एक किसान की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर खरसतिया गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से खेत से लौट रहे किसान की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार एक परिवार के तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह 10 बजे खरसिया गांव के रज्जब अली (55) खेत से वापस लौट रहे थे जबकि गोसूपुर गांव के पप्पू (47), अपने पुत्र संदीप (19) व पुत्री ज्योति (18) के साथ बाइक से जा रहे थे। खरसतिया गांव के पास सुल्तानपुर की ओर तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो ने पहले रज्जब को टक्कर मारी फिर भागते हुए बाइक को टक्कर मारते हुए चला गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से किसान को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने रज्जब अली को मृत घोषित कर दिया और बाइक सवार पप्पू को गंभीर हालत में रेफर किया है। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया हादसे में एक की मौत हुई है। शव पीएम के लिए भेज कर टक्कर मार कर भागे वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन