{"_id":"6a997aa4d0dd79f61c05504e","slug":"barabanki-dream-of-building-a-concrete-house-remains-unfulfilled-elderly-man-dies-after-mud-wall-collapses-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: पक्का मकान बनाने का सपना रह गया अधूरा, कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: पक्का मकान बनाने का सपना रह गया अधूरा, कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
Thu, 03 Sep 2026 07:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:18 PM IST
सार
सालिकराम कश्यप अपने तीन बेटों के साथ दिल्ली में मजदूरी करते थे। करीब 20 दिन पहले उनका परिवार गांव लौटा था। उनका अपना कच्चा मकान गिर गया था और वे नया घर बनवाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
दीवार गिरने से वृद्ध की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना के पठखन पुरवा धनौली खास गांव में बुधवार देर रात कच्ची दीवार गिरने से 64 वर्षीय सालिकराम कश्यप की मौत हो गई। सालिकराम कश्यप अपने तीन बेटों के साथ दिल्ली में मजदूरी करते थे। करीब 20 दिन पहले उनका परिवार गांव लौटा था। उनका अपना कच्चा मकान गिर गया था और वे नया घर बनवाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
बुधवार रात वह पड़ोसी की कच्ची दीवार के सहारे लगे टिनशेड के नीचे खाना खाकर लेटे थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन रात में ही शव लेकर गांव लौट आए। बृहस्पतिवार को असंद्रा कोतवाल अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन