फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki daughter Pooja Pal honoured by President and PM Modi also encouraged her

झोपड़ी से अर्श तक: राष्ट्रपति ने पूजा को किया सम्मानित, देशभर में छा गई बेटी; निहाल हुआ बाराबंकी, बेटियां गदगद

Fri, 26 Dec 2025 08:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 08:44 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने पूजा पाल को सम्मानित किया तो बाराबंकी की बेटी देशभर में छा गई। पीएम मोदी ने भी हौसला बढ़ाया। घासफूस की झोपड़ी में दीये की रोशनी व बिना मोबाइल फोन के सफलता की नई कहानी गढ़ी। पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बनाने पर प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Barabanki daughter Pooja Pal honoured by President and PM Modi also encouraged her
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूजा पाल को सम्मानित किया। - फोटो : DD UP

विस्तार

शिक्षा, खेल व विज्ञान के मामले में यूं तो बाराबंकी जिले के नाम कई उपलब्धियां है, मगर भूसा–धूल पृथक्करण यंत्र बनाने वाली जिले की बेटी पूजा पाल को प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार मिलने से गरीब व मजदूर तबके के साथ आधी आबादी के लिए मानो नया अध्याय लिख दिया गया हो। शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब पूजा पाल को पीएम मोदी की मौजूदगी में सम्मानित कर रहीं थीं तो पूरा जिला निहाल हो उठा। खासकर बेटियां गदगद हो गईं। लोग टीवी, मोबाइल व सोशल मीडिया पर पूजा को सम्मानित होते देख रहे थे।

विज्ञापन


सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के छोटे से गांव डलई का पुरवा के निवासी दिहाड़ी मजदूर पुत्ती लाल और गांव के प्राथमिक विद्यालय अगेहरा में 2000 रुपये मानदेय पर काम करने वाली रसोईयां सुनीला की पुत्री पूजा ने तीन साल पहले कक्षा में पढ़ते समय अपनी विपरीत परिस्थितियों में भूसा-धूल-पृथककरण यंत्र बनाया। 
विज्ञापन

 

Barabanki daughter Pooja Pal honoured by President and PM Modi also encouraged her
पूजा पाल के साथ अन्य लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गाइड टीचर राजीव श्रीवास्तव का मार्गदर्शन में उनके इस मॉडल को इतनी ऊंचाईयां मिली कि ब्लॉक, जिला से प्रदेश व फिर राद्यट्रीय स्तर पर इंस्पायर आवर्ड योजना में पूजा का मॉडल चुना गया। पूजा पाल को यह सम्मान विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा और सामाजिक उपयोगिता से जुड़े पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया गया है।

Barabanki daughter Pooja Pal honoured by President and PM Modi also encouraged her
पूजा पाल के साथ अन्य लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन साल में पूजा की सातवीं छलांग

  • वर्ष 2022-23 में पूजा ने गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मॉडल तैयार किया।
  • इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से चुने गए 10 प्रतिभागियों में पूजा ने स्थान बनाया।
  • अक्टूबर 2023 में इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूजा का मॉडल चयनित हुआ।
  • जनवरी 2024 में पूजा को ने राष्ट्रीय विज्ञान मेले में देश के 100 चयनित बच्चों के साथ माडल प्रस्तुत किया।
  • 14 जून 2025 को भारत सरकार ने पूजा को भ्रमण पर जापान भेजा।
  • 18 सितंबर को पूजा की कहानी प्रधानमंत्री मोदी की डॉक्यूमेंट्री में शामिल हुई।
  • 26 दिसंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों पीएम बाल पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

Barabanki daughter Pooja Pal honoured by President and PM Modi also encouraged her
पूजा पाल के साथ अन्य लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सपने से भी बड़ा...अमर उजाला को धन्यवाद

दूरभाष पर पूजा पाल ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि गांव के सरकारी स्कूल में मेरा बनाया गया मॉडल मुझे आज देश के वीर बच्चों में लाकर खड़ा देगा। मेरे माता-पिता व गाइड टीचर राजीव श्रीवास्तव की इसमें बड़ी भूमिका है। अमर उजाला ने हमेशा मेरी हिम्मत बढ़ाई, धन्यवाद देती हूं। मुझे समझ में आ चुका है कि हालात चाहे जैसे हों, अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी मुकाम दूर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed