फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Crocodile caught from the pond for the fifth time, villagers breathed a sigh of relief

Barabanki: पांचवी बार में तालाब से पकड़ा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Fri, 01 Aug 2025 07:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बड्डूपुर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, बड्डूपुर (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Aug 2025 07:35 PM IST
सार

बाराबंकी के बड्डपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मगरमच्छ पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने पांचवी बार में मगरमच्छ को पकड़ा।
 

विज्ञापन
Barabanki: Crocodile caught from the pond for the fifth time, villagers breathed a sigh of relief
तालाब में पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के बड्डपुर थाना क्षेत्र में शारदा नहर किनारे बसे बड़ावा गांव के तालाब में दिखे मगरमच्छ को आखिरकार दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पकड़ लिया। वन विभाग के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


बड़ावा गांव के तालाब में दो दिन पहले ग्रामीणों ने जब पहली बार सात फिट लंबे मगरमच्छ को देखा तो तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद से ही टीम लगातार निगरानी कर रही थी। क्योंकि ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों, मवेशियों और महिलाओं के तालाब पर जाने में खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को रेस्क्यू शुरू किया। चार बार मगरमच्छ जाल में फंसने के बाद भी चकमा देकर तालाब में लापता हो गया लेकिन टीम ने पांचवी बार उसे सफलतापूर्वक पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed