{"_id":"6a8c5221754bbce13f00c9e5","slug":"barabanki-body-of-former-bjp-booth-president-found-in-pond-he-had-been-missing-for-two-days-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष का तालाब में मिला शव, दो दिनों से थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष का तालाब में मिला शव, दो दिनों से थे लापता
Mon, 24 Aug 2026 07:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनपुर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनपुर (बाराबंकी)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:46 PM IST
सार
इंद्र प्रसाद वर्मा दो दिन पहले घर से निकले मगर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पूर्व बूथ अध्यक्ष इंद्र प्रसाद वर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के सैदनपुर बदोसराय क्षेत्र के राजापुर गांव में सोमवार सुबह गांव निवासी व भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष इंद्र प्रसाद वर्मा (52) का शव तालाब में उतराता मिला। वह पिछले दो दिनों से घर से लापता थे।
घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस के अनुसार इंद्र प्रसाद वर्मा दो दिन पहले घर से निकले मगर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित तालाब में शव पड़ा देखा।
परिजनों ने शव की पहचान इंद्र प्रसाद वर्मा के रूप में की। बदोसराय पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया गया कि मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में दो पुत्र और एक विवाहित पुत्री हैं। थानाध्यक्ष राम अवतार सरोज ने बताया कि मृतक पैर से दिव्यांग थे। आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।