{"_id":"69286e4866f51fd550000f53","slug":"barabanki-a-two-year-old-girl-drowned-in-a-water-filled-pit-while-playing-outside-neighbors-discovered-her-b-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki : पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो साल की मासूम की मौत, बाहर खेल रही थी; मोहल्ले वालों ने देखी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki : पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो साल की मासूम की मौत, बाहर खेल रही थी; मोहल्ले वालों ने देखी लाश
Thu, 27 Nov 2025 08:59 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:59 PM IST
सार
बाराबंकी में मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर गई। घटना के बाद परिजन रोते बिलखते रहे। मोहल्ले वालों ने लाश देखकर तलाश की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाराबंकी में रामनगर क्षेत्र के जाफरपुर निवासी श्याम गौतम की दो वर्षीय पुत्री साक्षी की पानी भरे गड्ढे में गिर गई। घटना के बाद परिजन रोते बिलखते रहे। जाफरपुर निवासी श्याम गौतम व उसकी पत्नी दिव्यांग है। श्याम मजदूरी कर अपने परिवार की देखरेख करते है। उनके एक पुत्र सक्षम है। छोटी पुत्री साक्षी बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे घर के बाहर निकल कर खेल रही थी।
कुछ देर बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों आस पड़ोस के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब सात बजे पड़ोसी राजकुमार ने देखा की उसके घर के पीछे तालाब के किनारे गढ्ढे में भरे पानी में एक बच्चा डूबा हुआ है। तुरंत कूद कर उसे बाहर निकाला तो वह साक्षी थी। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंचे जहा चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।