{"_id":"6aed91182932c07a170372fb","slug":"barabanki-a-laborer-riding-a-motorcycle-died-after-being-struck-by-an-unidentified-vehicle-on-the-highway-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत, दो घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत, दो घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट
Fri, 06 Nov 2026 02:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:04 PM IST
सार
हादसे के समय तीनों लखनऊ से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। हेलमेट न लगाने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात दहिला मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के समय तीनों लखनऊ से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। हेलमेट न लगाने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के भितरी गांव निवासी लवलेश (26) बृहस्पतिवार रात गांव के ही शिवप्रसाद (35) और रामकेवल (34) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दहिला मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लवलेश को मृत घोषित कर दिया। शिवप्रसाद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लवलेश भूमिहीन था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और दो मासूम बेटों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।