फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bar Association officials took oath

Barabanki News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 07 Mar 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bar Association officials took oath
शपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी। - फोटो : शपथ ग्रहण करते पदा​धिकारी।
फतेहपुर। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को तहसील परिसर में आयोजित किया गया। जिला न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश ने कहा कि जल्द ही ग्राम न्यायालय के लिए भूमि चिह्नित कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के सामाजिक कार्यों को बेहतर सामाजिक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण बताया। कहा कि न्यायालयों के विधिवत संचालन से वादकारियों को भी लाभ मिलता है। उन्होंने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए पार्किंग की समस्या को स्वीकार किया। इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश ललित कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, महामंत्री मनीष श्रीवास्तव आदि ने शपथ के बाद पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष इरशाद अहमद कमर, एल्डर्स समिति के अध्यक्ष शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव, हरिनाम सिंह वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, रामलाल, श्रवण कुमार वर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सुनील सिंह, शिव प्रताप सिंह, रंगनाथ त्रिपाठी, रामसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed