{"_id":"5ddec4eb8ebc3e54a353388d","slug":"banned-polythene-caught-at-10-places-fined-38-thousand-rupees-barabanki-news-lko494633575","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जगह पकड़ी प्रतिबंधित पॉलीथिन, 38 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जगह पकड़ी प्रतिबंधित पॉलीथिन, 38 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने शहर में अतिक्रमण व प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को उन्होंने मातहतों के साथ शहर में कई दुकानों पर छापा मारकर 10 जगह प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल होते पकड़ा और संबंधित व्यापारियों पर 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान बेतरतीब खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों का ई-चालान कराया।
शाम को डीएम दोबारा शहर में निकले और सब्जी मंडी में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने की दुकानदारों को सलाह दी। डीएम के कड़े तेवर से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई व्यापारी तो दुकान बंद करके चले गए और दूर से कार्रवाई की जानकारी लेते रहे। डीएम के जाने के बाद ही इन व्यापारियों ने दुकानें खोलीं।
डीएम डॉ. आदर्श सिंह बुधवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग व अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण करने निकले। सबसे पहले उन्होंने छाया चौराहा के समीप स्थित उपवन रेस्टोरेंट में छापा मारा। जहां करीब 15 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। इस पर रेस्टोरेंट संचालक पर 25 हजार रुपये जुर्माना किया गया। टीम आगे बढ़ी तो बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
कई व्यापारी अपनी दुकान बंद करके भाग गए और दूर से कार्रवाई पर नजर रखे रहे। एक दुकान बंद मिलने पर डीएम ने उसमें दूसरा ताला बंद कराकर उसे सील करने का आदेश दिया। बाद में दुकानदार के पहुंचने पर दो हजार रुपये जुर्माना करके सील करने की कार्रवाई रोक दी गई। छापेमारी के दौरान दुकान के सामने फैला कूड़ा देख डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने दुकानदार से पूछा कि डस्टबिन रखते हो तो वह बगले झांकने लगा। दुकान के सामने कूड़ा मिलने पर जुर्माना वसूला गया। 50 माइक्रॉन से कम मोटी पॉलीथिन के खिलाफ अभियान में टीम ने कई दुकानों की पड़ताल की। 50 माइक्रॉन से अधिक मोटी पॉलीथिन को लेकर दुकानदारों ने कहासुनी भी की। दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन बहुतायत मात्रा में मिलने पर ईओ शर्मसार दिखे। डीएम ने ईओ से पूछा कि पहले यहां आए हो। इस पर ईओ ने कहा कि अभियान चलाया गया था।
डीएम ने व्यापारियों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आग्रह किया। कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध में सभी का सहयोग अपेक्षित है। दुकान के आसपास सफाई दुकानदारों का भी दायित्व है। छापेमारी के दौरान 10 दुकानों से 38 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर डीएम के साथ एसडीएम अभय पांडेय, ईओ वीके श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, रेनू सिंह, नदीम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम शाम को दोबारा शहर में निकले और सब्जी मंडी पहुुंचे। डीएम के पहुंचते ही सब्जी मंडी में हड़कंप मच गया। डीएम सीधे दुकानदारों से मिले और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की।
छाया चौराहा स्थित उपवन रेस्टोरेंट में 15 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर 25 हजार रुपये जुुर्माना किया गया। छाया चौराहे पर ही मोहम्मद अली की दुकान से 450 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर दो हजार और यहीं इमरान की दुकान से 100 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर एक हजार रुपये जुर्माना किया गया। साहिल पर दो हजार रुपये जुर्माना किया गया।
प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर गल्ला मंडी में राजेंद्र गुप्ता पर दो हजार और प्रशांत वर्मा पर चार हजार रुपये जुर्माना किया गया। इसके अलावा फुटकर दुकानदारों से दो हजार रुपये जुर्माना किया गया। छापेमारी के दौरान 16 किलो 975 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।
छापेमारी के दौरान सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों का डीएम ने चालान कराया। पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए कई बाइक सवारों का ई-चालान किया। एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में 35 बाइक व तीन चौपहिया वाहनों का ई-चालान किया गया।
नाका चौराहे के पास डीएम के नेतृत्व में टीम प्रतिबंधित पॉलीथिन की जांच कर रही थी। तभी एक पुलिसकर्मी ने एक ठेले वाले को पॉलीथिन जेब में रखते देख थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश रहा। डीएम ने कहा कि ऐसा नहीं करना चाहिए। उस पुलिसकर्मी को डांटा गया है।