फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bank

बैंक में चोरी का प्रयास

Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
bank
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने शनिवार रात तहसील मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा को निशाना बनाया। उन्होंने बैंक की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। इससे बैंक में मौजूद नकदी बच गई। माना जा रहा है कि आसपास के लोगों के जगने की आहट से चोर भाग निकले। मौके पर पहुंचे सीओ ने भी जांच लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामनगर स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा प्रबंधक पूनम वर्मा को घटना की सूचना रविवार सुबह चौकीदार सुंदरलाल ने दी। बैंक मैनेजर की सूचना पर पहुंचे सीओ उमाशंकर सिंह व थाना प्रभारी केके मिश्रा ने जांच की। छानबीन में पता चला कि बैंक में पीछे की दीवार में नकब लगाकर शनिवार रात चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि चोर अंदर पहुंचने में असफल रहे। इससे बैंक के अंदर मौजूद नकदी बच गई। माना जा रहा है कि आसपास के लोगों की आहट से चोर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मौके से चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

रानी बाजार स्थित बैंक में भी हुआ था चोरी का प्रयास
रामनगर थाना क्षेत्र के रानीबाजार कस्बा स्थित एक बैक शाखा में करीब तीन माह पहले चोरी का प्रयास किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन चोरों का सुराग आज तक नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed