{"_id":"60f5cb148ebc3e79ba3c724d","slug":"bakreed-barabanki-news-lko5877059167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह में नहीं अदा होगी बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह में नहीं अदा होगी बकरीद की नमाज
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के साथ आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से कोविड.19 की गाइड लाइन के अनुसार जनहित में निर्णय लिया गया कि जिले में किसी भी ईदगाह में बकरीद की नमाज अदायगी नहीं होगी। मस्जिदों में बकरीद की नमाज केवल पांच व्यक्तियों के साथ होगी। उन्होंने कहा कि कोविड को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह सभी लोग घरों में ही नमाज अदा करेंगे।
डीएम ने कहा कि आगामी त्यौहारों के अवसर पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाये। खुले में कुर्बानी न दी जाए। कुर्बानी उपरांत अवशेष के निस्तारण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिलेवासी कोरोना महामारी को देखते हुए आपसी सामंजस्य कायम रखते हुए त्यौहार मनाए।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि त्यौहारों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था कराएं। एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक त्यौहार एकता और भाईचारे का संदेश देता है। हमें पारस्परिक रुप से मिलकर त्यौहार मनाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति भ्रामक सूचना फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में सभी एसडीएम, सीएमओ, सभी सीओ व नगर पालिका के ईओ शामिल रहे।