{"_id":"5ae8b9a04f1c1ba0098b7791","slug":"bada-mangal-celebrated-with-zeal-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल देह लाली लसे, अरु धर लाल लंगूर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल देह लाली लसे, अरु धर लाल लंगूर...
Amarujala Bureau
Updated Wed, 02 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बड़े मंगल की धूम
- फोटो : अमर उजाला
लाल देह लाली लसे अरु धर लाल लंगूर.. व हनुमान चालीसा पाठ भोर पहर से ही मंदिरों में गूंज उठे। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के चलते मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही दिखाई देने लगी। मंदिर पहुंचे भक्तों ने बजरंग बली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद लिया। घंटे घड़ियाल की आवाज के बीच मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हनुमत भक्ति के गीतों के बीच भक्त दिन भर भंडारे का प्रसाद व शरबत का वितरण करते रहे।
विज्ञापन
शहर के कैलाश आश्रम, धनोखर धनोखर मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, संतोषी माता मंदिर पर बजरंग बली के दर्शन को भक्तों का तांता लगा। मंदिरों में सुबह व शाम भक्तों की भीड़ लगी रही। विशेष तौर पर धनोखर स्थित हनुमान मंदिर पर दूर-दूर से आए भक्तों ने हनुमान जी की आराधना की। अनेकों भक्तों ने बड़े मंगल पर व्रत रखकर घर पर बजरंग बली की आराधना की।
विज्ञापन
भक्तों ने स्टाल लगाकर वितरण किया प्रसाद
मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद भक्तों ने जिले भर के प्रमुख चौराहों, नगर व कस्बों में जगह-जगह स्टाल लगाए गए। भक्तों ने अपनी सामर्थ के अनुसार सब्जी पूड़ी, छोला चावल, हलवा, बूंदी, शरबत पिलाया। शहर के नाका पैसार पर सुशील गुप्ता, देवा तिराहे पर पावर कापोरेशन कर्मचारियों द्वारा, पुलिस लाइन चौराहे पर रवि चौधरी व अजीत झा, छाया चौराहे पर बाला जी का बचपन, नीम चौराहे पर दुगा मंदिर समिति, देवा तिराहा काशीराम मार्ग, पल्हरी मार्ग पर जनहित एकता अध्यक्ष अकबर शाह व धनोखर चौराहा समेत कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन