फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Baba Tulsi's literature is the heritage of Awadhi

Barabanki News: अवधी की धरोहर है बाबा तुलसी का साहित्य

Sat, 20 Jul 2024 05:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 20 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Baba Tulsi's literature is the heritage of Awadhi
जैदपुर (बाराबंकी)। संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरख में शुक्रवार को एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद वक्ताओं ने अवध की लोक संस्कृति और तुलसी के साहित्य पर विस्तार से चर्चा की। गोस्वामी तुलसीदास का रामचरितमानस अवधी साहित्य की प्रमुख कृति है। रामचरितमानस के अतिरिक्त तुलसीदास ने कई अन्य ग्रंथ भी अवधी में लिखे हैं। इसी तुलसी के साहित्य को अवधी की धरोहर माना जाता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि रामनगर पीजी कॉलेज के बीएड विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अखिलेश पटेल ने कहा कि बाराबंकी की पहचान आज से नहीं बल्कि संयुक्त प्रांत जब था तब से है। बाराबंकी अपनी लोक संस्कृति, परंपरा एवं उपजाऊ कृषि के रूप में विख्यात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजरी नौटियाल ने करते हुए कहा कि अवध क्षेत्र का बड़ा भूभाग बाराबंकी के हिस्से में आता है, जहां पर अवधी बोली जाती है।
विज्ञापन

अवध की लोक संस्कृति विश्वविख्यात है। बाबा तुलसी का साहित्य अवधी साहित्य की धरोहर है। कार्यक्रम का संचालन बाबा बैजनाथ कल्चरल क्लब के प्रभारी डॉ. अजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed