फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   baar association

जगत बहादुर बने अध्यक्ष, नरेंद्र महामंत्री

Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
baar association
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार देर रात पूरी हो गई। जगत बहादुर सिंह अध्यक्ष व महामंत्री नरेंद्र वर्मा निर्वाचित घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमीनुद्दीन विजयी रहे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी स्वामी दयाल मौर्या ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए जगत बहादुर सिंह को 487 व प्रदीप सिंह को 325 मत मिले। जगत बहादुर 162 मतों से विजयी घोषित किए गए। इसके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमीनुद्दीन ने 32 वोट से जीत हासिल की। महामंत्री पद के लिए नरेंद्र कुमार वर्मा को 537 और नरेश कुमार सिंह को 451 मत मिले। नरेंद्र वर्मा 86 मतों से विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष प्रथम पर अशोक कुमार वर्मा ने देशदीपक तिवारी को 220 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर मनोज श्रीवास्तव ने प्रेमचंद वर्मा को 62 मतों से हराया। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर महेंद्र कुमार सिंह को 288 व वीरेंद्र कुमार तिवारी को 284 मत मिले। महेंद्र ने वीरेंद्र को चार मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर विनोद कुमार यादव 702 व अंशुमान सिंह ने 577 मत प्राप्त किए। विनोद 123 मतों से विजयी घोषित किए गए। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर अशोक कुमार द्विवेदी को 592 व नीरज कुमार वर्मा को 533 मत मिले। अशोक कुमार 59 मतों से विजयी हुुए। इसके साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर ओमप्रकाश यादव 768, पंकज निगम 743, अमरेश कुमार मौर्य 741, संजय कुमार वर्मा 671 व शिवशंकर रावत 669 मत पाकर विजयी हुए।

इसके अलावा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में राम शंकर रावत 1002, संजय कुमार यादव 908, धमेंद्र कुमार वर्मा 890, संतोष कुमार 881, नरेंद्र कुमार पांडेय 844 व अतुल कुमार श्रीवास्तव 836 मत पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed