फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ayurvedic hospital has been running without medicines for two years.

Barabanki News: दो साल से बिना दवाओं के चल रहा आयुर्वेदिक अस्पताल

Fri, 05 Jan 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital has been running without medicines for two years.
बाराबंकी। जिला अस्पताल में संचालित आयुष अस्पताल में दो साल से आयुर्वेदिक दवाएं नहीं हैं, जिसके चलते यहां पर आने वाले मरीजों को सलाह देकर वापस किया जा रहा है। वहीं कुछ मरीज ऐसे भी हैं जो बाहर से दवाएं खरीदने को मजबूर हैं। लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे यहां पर आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चल रहे आयुष अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 40 से 50 मरीज देखे जा रहे हैं। लेकिन इन्हें यहां से मिलने वाली अविपातिकर चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, सीतोपालदी चूर्ण, सुदर्शन चूर्ण, अर्जुन चूर्ण, आगंतुंदीवटी, चंद्रप्रभा वटी, पूर्नवामंदुर, कुटकाघन वटी, धरती लोह, गोदंती भस्म, शंख भस्म, अर्जुनारिष्ट, अशोकारिष्ट, कुर्मायाशव, दष्मूलारिष्ट, आनंद भैरवा रस, लाशूंदीवटी, कंचनार गुगूल, त्रिफला गुगूल, योगराज गुगूल, गिलोयघनवटी, पाइल तरुज, कैल्शियम टेबलेट, आयरन टेबलेट समेत कई प्रकार की दवाएं उपलब्ध ही नहीं हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब दो साल से स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष अस्पताल में इन दवाओं को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके चलते ओपीडी में आने वाले मरीजों को यहां पर तैनात डॉक्टर सिर्फ सलाह देने तक ही सीमित हैं। अस्पताल से दवा न मिलने से मरीज निराश होकर लौट रहे हैं या फिर बाहर से दवा खरीद कर खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







दवाएं नहीं, सिर्फ मिल रही सलाह
आयुष अस्पताल में दवा लेने आईं सिविल लाइन निवासी आकांक्षा ने बताया कि उन्हें यहां से सिर्फ सलाह मिली है, दवाएं नहीं मिलीं। वहीं, गोकुलपुर निवासी सीमा ने बताया कि सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर दवा लेने आई थीं, परंतु यहां से दवाएं नहीं मिली। चिकित्सक की सलाह पर कई दवाएं बाहर से लेनी पड़ीं।





जिला अस्पताल में संचालित आयुष अस्पताल में दवाएं न होने के संबंध में जानकारी है। लेकिन लंबे समय से शासन स्तर से दवाओं की खरीद के लिए कोई बजट नहीं भेजा जा रहा है, जिसके चलते दिक्कतें आ रही हैं। शासन को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा।
- डॉ. डीके श्रीवास्तव, नोडल, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed