{"_id":"627573bbe436c342934f2988","slug":"attendence-barabanki-news-lko629395835","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी से हाजिरी में फिर गायब मिले 24 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी से हाजिरी में फिर गायब मिले 24 कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों द्वारा लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। सीडीओ एकता सिंह द्वारा सेल्फी से हाजिरी की व्यवस्था लागू किए जाने के बाद कर्मचारियों की लापरवाही की पोल खुल रही है। शुक्रवार को भी जिले से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक के कार्यालयों में कर्मचारियों की ली गई सेल्फी से हाजिरी में लगातार दूसरे दिन दो दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
शुक्रवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर जब जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और नगर पंचायत के कर्मचारियों की उपस्थिति सेल्फी से मांगी गई तो 24 कर्मचारी अपने कार्यालयों में मौजूद नहीं मिले। इसमें नगर पंचायत बेलहरा के कम्प्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, हेल्फर और ऑपरेटर शामिल हैं। वहीं दरियाबाद निकाय का एक सफाईकर्मी गायब मिला।
इसके अलावा सिद्धौर, बनीकोडर, देवा, त्रिवेदीगंज, सूरतगंज, फतेहपुर, हैदरगढ़ और रामनगर ब्लॉक के वरिष्ठ सहायक, डीईओ, एपीओ, टीए, बीएमएम, सचिव, तकनीकी सहायक अनुपस्थित पाए गए हैं। जबकि जिला मुख्यालय पर सहकारिता और जिला विकास विभाग के वरिष्ठ सहायक अनुपस्थित रहे। इस पर प्रकार 24 कर्मचारी समय पर कार्यालय में मौजूद न रहने पर इनसे दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
जवाब संतोषजनक न होने पर एक दिन का वेतन बाधित करने की चेतावनी दी गई है। सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि समय पर कार्यालय न पहुंचने पर कार्रवाई होगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी हुई सेल्फी से हाजिरी में 40 कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में मौजूद नहीं मिले थे। सीडीओ द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था के बाद हड़कंप मचा है।