फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Asked for proof on being pregnant, gave triple talaq

Barabanki News: गर्भवती होने पर मांगा सबूत, दिया तीन तलाक

Thu, 13 Jul 2023 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Asked for proof on being pregnant, gave triple talaq
- पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। प्रेम विवाह कर ससुराल पहुंची विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। गर्भवती हुई तो पति ने बच्चा उसी का होने का सबूत मांगा। इसके बाद तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बंकी कस्बे के एक मोहल्ले की विवाहिता ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2021 में उसका प्रेम विवाह हुआ था। दहेज न मिलने पर ससुरालवालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति मो. अकरम ने भी बाइक और दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इस दौरान विवाहिता गर्भवती हो गई तो पति ने बच्चा उसी का होने का सबूत मांगा। बीते नौ जून को पति व ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से भगा दिया। आठ जुलाई को विवाहिता को शरई तलाक का नोटिस देकर तीन तलाक दे दिया गया। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पति व ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed